फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kisan Union jammed over Lakhimpur Kheri incident

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसान यूनियन ने लगाया जाम

Mon, 04 Oct 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kisan Union jammed over Lakhimpur Kheri incident
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर सडक पर लेट कर धरना प्रदर्शन करते किसान यूनियन कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर आक्रोशित किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में गुरुद्वारा तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए। जिससे वाहनों के पहिए थम गए। करीब एक घंटे बाद एसडीएम संदीप कुमार और सीओ प्रदीप सिंह के समझाने पर किसानों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन सड़क किनारे उनका धरना देर रात तक जारी रहा। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। शाम करीब सात बजे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में गुरुद्वारा तिराहा पहुंचे और जाम लगा दिया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम और हंगामे के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मौके पर सवित मलिक ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना हृदय विदारक है। आंदोलनरत किसानों को गाड़ी से कुचलकर शहीद कर दिया गया। इस मामले में सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें और उनके बेटे आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। मृतक किसानों के परिवार को पांच-पांच करोड़ रुपये आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा सरकार किसानों और जवानों को आपस में भिड़ाने का कार्य कर रही है। लेकिन किसान शांतिपूर्वक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखें। पुलिस के जवान भी हमारे भाई हैं। हरियाणा में पुलिस के जवानों ने किसानों का सिर फोड़ दिया था। फिर कुछ देर बाद ही किसान उन्हें रोटी खिला रहे थे। किसानों की लड़ाई सरकार की गलत नीतियों से है। सवित मलिक ने बताया कि जनता की परेशानी को देखते हुए करीब एक घंटे बाद हमने जाम खोल दिया, लेकिन सड़क किनारे हमारा धरना जारी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषिपाल, अनिल मलिक, जयपाल, अमरीश राणा, राजेंद्र, यामीन, विपुल राणा, परविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता आज देंगे श्रद्धांजलि, फिर करेंगे प्रदर्शन
शामली। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित जिला कार्यालय पर सुबह 10 बजे लखीमपुर में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने यह जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed