फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kisan Mahapanchayat : BKU chief Naresh Tikait says, Gathwala Khap is our right hand

दूर हुए गिले-शिकवे : नरेश टिकैत बोले, गठवाला खाप हमारा दाहिना हाथ, किसान महापंचायत को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 01 Sep 2021 05:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Sep 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
kisan Mahapanchayat  : BKU chief Naresh Tikait says, Gathwala Khap is our right hand
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि गठवाला खाप हमारा दाहिना हाथ है। जो आपसी मनमुटाव था, उसका निपटारा कर लिया गया है। अब बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर पहुंचकर सरकार को करारा जवाब देने का समय आ गया है।

विज्ञापन


इस सरकार के सामने बोलने की हिम्मत सिर्फ भाकियू की ही है। इसलिए पांच सितंबर की पंचायत में आकर सरकार को करारा जवाब दें। यही नहीं उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसान महापंचायत नहीं बल्कि राष्ट्रीय पर्व है। बता दें कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें पश्चिमी यूपी सहित हरियाणा और राजस्थान व उत्तराखंड के किसान शामिल होंगे। 
विज्ञापन


कांधला थानाक्षेेत्र के गांव भारसी के ग्राम सुधार भवन में हुई पंचायत में प्रधान संदीप कुमार ने माला पहनाकर चौधरी नरेश टिकैत का स्वागत किया। नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने 2013 में चाल चली, जिससे हम लोगों के बीच फर्क डाल दिया गया। आज सबकी निगाह पांच तारीख को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली महापंचायत पर है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए शामली में ये चौथी पंचायत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि यह हमारे मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है। हम लोगों का जो फर्ज है, हम उसे निभा रहे हैं। आने वाला मौका आप लोगों के लिए है। आपके साथ सभी समाज के सभी बड़े जिम्मेदार और खाप जुड़ी हुई हैं। इस सरकार ने ऐसा काम कर दिया था कि इनके सामने किसी में बोलने की हिम्मत नहीं थी। यह तो केवल भारतीय किसान यूनियन की हिम्मत है, यह देश का सबसे बड़ा संगठन है। 2022 के चुनाव में सरकार से हम लोगों को अलग तरीके से बदला लेना है।

नरेश टिकैत ने कहा कि यहां के नौ जिला पंचायत सदस्यों के साथ भी इस सरकार ने बुरा किया है। अब से पहले हमने किसी चुनाव में ऐसा नहीं देखा है। गठवाला खाप के लोग हमारे दुख-सुख में सदा साथ रहे हैं। इसके साथ ही पंवार, कालखंडे, लाठियान, भैंसवाल खाप, बुड़ियान खाप के साथ सभी थांबेदार हमारे साथ हैं। इस महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार को करारा जवाब देना है।

गठवाला खाप महापंचायत में साथ : बाबा श्याम सिंह 
गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों की अनदेखी की, जिसके चलते इस महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। गठवाला खाप इस महापंचायत में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसान महापंचायत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पर्व है। 

चौधरी अजित से भी लेते थे सलाह : नरेश
हमारा बड़ा परिवार है, हमसे भी गलती हो सकती है। पर ऐसा नहीं है कि हमें किसी से कोई एलर्जी या द्वेष है। चौधरी जयंत लगातार सलाह दे रहे हैं। चौधरी अजीत सिंह भी हमें सलाह दिया करते थे। अखिलेश यादव भी लगातार इस प्रकरण पर सलाह देते आ रहे हैं। आप सब के कंधों पर यह भार है। यह किसानों के मान सम्मान की लड़ाई है। पांच तारीख की महापंचायत को सफल बनाने के लिए हमें आगे आना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed