फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Killing of property dealer caused chaos in family

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से परिवार में मचा कोहराम

Wed, 16 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Killing of property dealer caused chaos in family
शामली जिले के कैराना निवासी प्रॉपटी डीलर मृतक मुरसलीन का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

कैराना (शामली)। प्रॉपर्टी डीलर मुरसलीन की हत्या से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की खबर मिलते ही आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष नीटू गौतम शामली पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली। उधर. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी नासिर चौधरी अन्य सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचे। नासिर चौधरी ने बताया कि मुरसलीन ने 30 अगस्त को कैराना स्थित अपने ही आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले वे 25 अगस्त को सहारनपुर में पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर से भी मिले थे। इसके अलावा मुरसलीन प्रापर्टी डीलर का भी काम था। घटनास्थल पर मृतक की आई-20 कार की चाभी भी गायब मिली, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन से गाड़ी को कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद, फोरेंसिक विभाग की टीम कोतवाली पहुंची तथा कार के अंदर की गहनता के साथ जांच की। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि कार में शराब की बोतल, नमकीन, सोडा, गिलास आदि मिले हैं, जिसकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। वहीं मौके पर मृतक के भाई फाजिल ने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मुरसलीन का शव लेकर शाम करीब पांच बजे आवास पर आ गए। वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन भी पहुंचे तथा उन्होंने परिजनों से बात की। शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया गया। मुरसलीन चार भाइयों मेें सबसे बड़ा था तथा उसके चार बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed