फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   killing a person by stabbing him with a sharp weapon

Shamli News: धारदार हथियार से वार कर व्यक्ति की हत्या

Fri, 04 Aug 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
killing a person by stabbing him with a sharp weapon
- अलीनगर गांव में दिया घटना को अंजाम, मां से मिलने आया था
विज्ञापन


- एसपी व सीओ ने गांव में पहुंचकर ली घटना की जानकारी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

झिंझाना (शामली)। गांव अलीनगर में अपनी मां से मिलने आये व्यक्ति पर गांव के ही युवक ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ कैराना ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सामान के बंटवारे को लेकर हत्या की वजह बताई जा रही है।
बृहस्पतिवार दोपहर को थानाक्षेत्र के गांव अलीनगर में राममेहर उर्फ कल्लू (40 वर्ष) पुत्र सतपाल अपनी मां से मिलने जिला बागपत के कस्बा खेकड़ा से आया था। उसी समय गांव के ही आशीष ने राममेहर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर हालत में लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राममेहर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने राममेहर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एसपी अभिषेक व सीओ कैराना अमरदीप मौर्य थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। झिंझाना थाना प्रभारी विरेंद्र कसाना ने बताया मृतक राममेहर और आरोपी आशीष दोनोंं साथ-साथ रहते थे। आशीष पर लगभग एक दर्जन और मृतक राममेहर पर आधा दर्जन मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया मृतक की बहन सुमन पत्नी बिल्लू निवासी अलीनगर की तहरीर पर आशीष के विरुद्ध हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

15 साल पहले परिवार समेत खेकड़ा जाकर बस गया था राममेहर
गांव अलीनगर निवासी मृतक राममेहर उर्फ कल्लू लगभग पंद्रह वर्षों से बागपत जनपद के खेकड़ा में अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रह रहा था। जिसकी शादी हलालपुर बागपत में हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक व आशीष कुछ वर्ष पूर्व साथ में कुछ कार्य किया करते थे। जिसके सामान को बंटवारे को लेकर कुछ वर्षो से दोनों में तनातनी चली आ रही थी। बृहस्पतिवार को जैसे ही राममेहर खेकड़ा से अपने गांव अलीनगर अपनी मां से मिलने आया, तो इस बात की भनक आशीष को भी लग गई। झगड़े के बाद किसी धारदार हथियार से राममेहर पर वार कर दिया, जिससे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed