फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Killer behind bars should arrive

सलाखों के पीछे पहुंचने चाहिए हत्यारे

Thu, 23 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 23 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Killer behind bars should arrive
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कांधला के ईंट भट्ठा व्यापारी आदेश सैनी की हत्या का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। कांधला में हुई श्रद्धांजलि सभा में व्यापारियों ने खुलासा न होने पर रोष जताया। वहीं, सांसद और विधायक ने कहा कि व्यापारियों के हक में हर दम साथ खड़े रहेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम कस्बा कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित थोक बाईस हवेलियान धर्मशाला में व्यापार मंडल के आह्वान पर श्रद्धांजलि सभा हुई। उसमें एक सप्ताह के भीतर भट्ठा व्यापारी आदेश सैनी की हत्या, राजेंद्र गोयल की मौत, व्यापारी योगेश अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर व्यापारियों ने दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


उसके बाद व्यापारियों ने आदेश हत्याकांड पर रोष प्रकट करते हुए जनपद बागपत पुलिस अधिकारियों से वार्ता करके वारदात के खुलासे की मांग की। शोकसभा में पहुंचे सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि इस प्रकार से व्यापारियों का हमारे बीच से चले जाना परिवार की ही नहीं, बल्कि समाज की बहुत बड़ी हानि है। आदेश हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी, खुलासे के लिए बागपत पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि किसी एक कार्यकर्ता को तैयार होने में काफी वक्त लग जाता है। इस प्रकार व्यापार मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं का जाना समाज के लिए बड़ी हानि है। 

आदेश हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर कस्बा कांधला के व्यापारियों के साथ हैं। अगर आंदोलन की आवश्यकता पड़ी, तो पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान सभा का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने किया। शोक सभा में कैराना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रही मृगांका सिंह, कांधला नगर पालिका चेयरमैन वाजिद हसन, तरुण अग्रवाल, नरेश सैनी, पवन कंसल, जहीर आरजू, सुनील पंवार, विष्णु प्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed