फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Killed a fruit seller and threw his body on the road.

Shamli News: फल विक्रेता की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका

Thu, 04 Jul 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 04 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Killed a fruit seller and threw his body on the road.
बनत निवासी नरेश का फाइल फोटो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में तहसील के निकट बुधवार रात को 26 वर्षीय फल विक्रेता नरेश कश्यप की सिर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और शव को सड़क पर फेंक दिया। हत्यारोपी ई रिक्शा में सवार बताए गए हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नरेश कश्यप शामली में /धीमानपुरा में रेहडे पर आम बेचने का काम करता था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह शामली में धीमानपुरा में शिव चौक के पास रेहडे पर आम बेचने गया था। बुधवार रात करीब नौ बजै परिजनों को सूचना मिली कि नरेश लहुलूहान हालत में सड़क पर पड़ा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को सीएचसी शामली में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर पर चोट का गहरा घाव का निशान है। माना जा रहा है कि उसके सिर पर किसी धारदार वस्तु चाकू आदि से हमला किया गया है। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुहा हाल बना है। परिजनों का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि युवक को ई रिक्शा में सवार चार-पांच युवकों ने सड़क पर फेंका है।इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की हत्या की सूचना पर कोतवाली व आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। परिजनों ने बताया मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई सुरेश व तीन बहनें शदीशुदा है। पिता ब्रहम सिंह व मां राजकली बीमार रहते हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में उलझी
हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में उलझीशामली। बनत निवासी फल विक्रेता नरेश कश्यप की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस जांच में उलझी है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है और न ही किसी को कोई झगड़ा है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि नरेश की हत्या किसने और क्यों की। माना जा रहा है कि युवक का किसी बात को लेकर किसी से विवाद हुआ हो। झगड़े के दौरान उसकी हत्या कर दी गई हो। उधर, पुलिस भी इस मामले में अभी कुछ तय नहीं कर पा नही है। पुलिस का मानना है कि किसी वाहन से टकराने से भी युवक की मौत हो सकती है। हालांकि यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या व हादसे के बीच उलझी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

बनत निवासी नरेश का फाइल फोटो

बनत निवासी नरेश का फाइल फोटो

बनत निवासी नरेश का फाइल फोटो

बनत निवासी नरेश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed