फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kidnapping of a student, escaped after throwing a student on a chase

कार सवार युवक ने किया छात्रा का अपहरण

Sat, 25 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a student, escaped after throwing a student on a chase
छात्रा का अपहरण, पीछा करने पर छात्रा को फेंककर फरार
विज्ञापन

थानाभवन। कोचिंग से पढ़कर अपने गांव लौट रही छात्रा का गांव के युवक ने अपहरण कर कार में डाल लिया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया, जिस पर आरोपी युवक छात्रा को सड़क पर फेंककर फरार हो गया।

थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कस्बा थानाभवन से कोचिंग कर अपने गांव लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंची तो रास्ते में कार लेकर खड़े गांव के एक युवक ने छात्रा को जबरन बैठा लिया और कार लेकर भागने लगा। जिस पर छात्रा ने शोर मचा दिया, पास में खड़े लोगों ने जब घटना को देखा तो शोर सुना तो बाइक से कार का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों को पीछा करते देख आरोपी युवक ने छात्रा को कुछ दूर कच्ची सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को तलाश किया। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। छात्रा के पिताने थाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed