{"_id":"64ef97d03890c37645002fd5","slug":"kidnapped-two-students-were-murdered-and-their-bodies-were-thrown-into-the-brick-kiln-mine-there-is-also-a-suspicion-of-the-action-of-tantra-mantra-shamli-news-c-26-1-sal1002-8149-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अपहृत दोनों छात्रों की हत्या कर ईंट भट्ठे की खदान में डाले शव, तंत्र-मंत्र की क्रिया की भी आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अपहृत दोनों छात्रों की हत्या कर ईंट भट्ठे की खदान में डाले शव, तंत्र-मंत्र की क्रिया की भी आशंका
Thu, 31 Aug 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। हिंड गांव से लापता दोनों छात्रों की की हत्या करने के बाद शवों को गांव के ही बाहर ईंट भट्टे के खदान में भरे पानी में डाल दिया गया। छात्रों की हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साएं लोगों ने हंगामा किया। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसपी और विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण माने। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव हिंड से सोमवार की शाम गांव निवासी अब्दुल खालिक पुत्र आजीब उम्र 6 वर्ष जो यूकेजी में गांव के ही एमजी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता था। वहीं उसके घर से ही 100 मीटर की दूरी पर रहने वाला वीशू पुत्र रोहतास उम्र 7 वर्ष सरकारी स्कूल में प्रथम क्लास का छात्र था। आजिब और रोहताश मजदूरी कर परिवार पालन का पालन पोषण करते हैं। परिजनों ने सोमवार की शाम खेलते समय लापता होने पर अपहरण की आशंका जताते हुए थानाभवन में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन दोनों छात्रों की तलाश में जुटे थे मगर कोई पता नहीं लग पा रहा था। बुधवार को सुबह करीब 5 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांव के ही ईंट भट्टे के खदान में भरे पानी में दो शव पड़े हुए हैं। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों छात्रों के निकले। छात्रों की हत्या की सूचना से ग्रामीणों और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी, विधायक अशरफ अली और अन्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। बाद में एसपी और विधायक के आश्वासन पर लोग शांत हुए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्या के बाद गांव में दहशत है।
इन्होंने कहा...
दोनों छात्रों के शव मिले हैं। हत्या कर शवों को डालने की आशंका जताई जा रही है। मामले के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- अभिषेक, एसपी शामली
कहीं तांत्रिक क्रिया के कारण तो हत्या नहीं
वैसे तो दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन सूत्रों के माने तो आशंका जताई जा रही है कि कहीं इन दोनों बच्चों की हत्या तांत्रिक क्रिया के कारण तो नहीं की गई। क्योंकि पुलिस के सामने कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं। इस कारण तांत्रिक क्रिया के पहलू को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। छात्रों की आंखें जहां निकली हुई है, वहीं कान और अंगूली भी अलग नजर आ रही है। हालांकि, एसपी ने कहा कि छात्र तांत्रिक क्रिया की भेंट चढ़े या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।