फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kidnapped child recovered for ransom, five arrested

स्क्रैप कारोबारी के पुत्र का फिरौती के लिए अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped child recovered for ransom, five arrested
शामली के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी में अपहृत बालक नोमान अपनी मां की गोद में। - फोटो : SHAMLI
फिरौती के लिए अपह्त बालक बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला सरजीत कालोनी से फिरौती के लिए स्क्रैप कारोबारी के पुत्र नोमान (10) का मंगलवार शाम बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने अपह्त बालक को बागपत में छपरौली मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है।
इस वारदात में शामिल आरोपी सूफियान निवासी हाजी कालोनी, साहिल व परवेज निवासी मोहल्ला सरवरपीर कालोनी, रजी निवासी फव्वारा चौक शामली और आरिफ निवासी गांव सिलावर थाना आदर्श मंडी शामली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बाइक, तीन मोबाइल फोन, नशीली गोलियां बरामद हुईं हैं। एसपी ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार की घोषणा की है। मोहल्ला नौकुआं रोड सरवरपीर कालोनी निवासी बालक के पिता अनीस की कबाड़ी बाजार में तांबा पीतल के स्क्रैप की दुकान है। मंगलवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रहे नोमान को बाइक पर आए दो युवकों ने बालक से उसके पिता की दुकान का पता बताने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया और उसे डरा धमकाकर अपहरण कर ले गए। रात में करीब पौने नौ बजे अनीस के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसका बेटा उनके पास है। उसके पास कितना कैश रखा है। जब उसने बताया कि 50 हजार रुपये रखे हैं तो अपहरणकर्ताओं ने और ज्यादा रकम का इंतजाम करने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी, शहर कोतवाली प्रभारी, थाना प्रभारी कांधला, एसओजी टीम, साइबर टीम व सर्विलांस की टीमें को लगाया। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि रातभर चली पुलिस टीमों की संयुक्त कार्रवाई के बाद बुधवार सुबह बालक को जिला बागपत के बड़ौत से छपरौली जाने वाले रास्ते पर गांव मलकपुर के पास नर्सरी में बनाए गई कोठरी से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एक रिश्तेदार भी शामिल था बालक के अपहरण में
शामली। अपहृत बालक नोमान करीब 12 घंटे तक अपहर्ताओं के कब्जे में रहा। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो युवक बालक को बाइक पर ले गए, जबकि उनके दो साथी दूसरी बाइक पर चल रहे थे। नहर पटरी के रास्ते बड़ौत क्षेत्र में किराये पर नर्सरी चलाने वाले आरिफ के पास ले गए। गिरफ्तार पांच आरोपियों में एक सूफियान अपहृत बालक की दूर की रिश्तेदारी से है और वह बालक को छपरौली मार्ग स्थित नर्सरी तक पहुंचाकर वापस आ गया आने के बाद वह पीड़ित के घर की निगरानी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। बालक को जिला बागपत के बड़ौत से छपरौली जाने वाले रास्ते पर गांव मलकपुर के पास नर्सरी में बनाए गई कोठरी में रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ दिन पहले बालक का अपहरण कर फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। पुलिस ने शक के घेरे में आते ही सूफियान को दबोच लिया और उसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बालक को सकुशल बरामद किया। परिजनों के अनुसार बालक ने बताया कि अपहर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की और नहर पटरी के रास्ते ले गए। उसे नहर मेें फेंकने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद उसे नशे की गोली खिलाकर अचेत कर दिया।
एसपी का परिजनों ने किया सम्मान
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव बुधवार दोपहर को अपहृत बालक के घर पहुंचे। उन्होंने बालक से घटना के बारे में जानकारी ली, हालांकि वह ज्यादा कुछ नहीं बता सका। इस दौरान परिजनों ने बालक के सकुशल बरामद करने में पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी व कोतवाली प्रभारी का फूल माला पहनाकर सम्मान किया।

सर्विलांस, साइबर सेल की मदद से अपहर्ताओं तक पहुंची पुलिस
बालक नोमान का अपहरण करने वाले आरोपियों तक पुलिस सर्विलांस की मदद से पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उत्तराखंड व दिल्ली से नए सिम खरीदे थे। उन नंबरों का इस्तेमाल सिर्फ फिरौती वसूलने के लिए किया जाना था। कॉल आने के बाद सर्विलांस और साइबर सेल को जांच पड़ताल कर आरोपियों की पहचान करने में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शामली के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी में एसपी व कोतवाली प्रभारी का स्वागत करते अपहृत बालक नोमान के परिज?

शामली के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी में एसपी व कोतवाली प्रभारी का स्वागत करते अपहृत बालक नोमान के परिज?- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी में अपहृत बालक नोमान से जानकारी लेते एसपी सुकीर्ति माधव।

शामली के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी में अपहृत बालक नोमान से जानकारी लेते एसपी सुकीर्ति माधव।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed