फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kidnapped child recovered after six hours, woman arrested

बुर्का पहने महिला ने तीन साल के बच्चे को किया अगवा

Thu, 24 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped child recovered after six hours, woman arrested
शामली में मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी बच्चे मोहम्मद शाद का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
छह घंटे बाद अपहृत बच्चा बरामद, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को बुर्का पहने हुई एक महिला ने अगवा कर लिया। महिला सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। लगभग छह घंटे बाद रात साढ़े 11 बजे बच्चे को पुलिस ने कस्बा बनत के पास से बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी तसलीम कपड़े की फेरी लगाता है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तसलीम का तीन साल का बेटा मोहम्मद साद घर के बाहर खेल रहा था। शाम तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन बच्चे का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी श्रेष्ठा ठाकुर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें काला बुर्का पहने और शॉल ओढ़े एक महिला बच्चे का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिख रही है। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष लग रही है।
विज्ञापन

पुलिस और परिजन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला व बच्चे की तलाश में जुट गए। पुलिस ने रात साढ़े 11 बजे बच्चे को कस्बा बनत के पास से बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजीवाड़ा से सराफा बाजार की तरफ ले गई महिला
शामली। सीसीटीवी कैमरे में दिख रही बुुर्का पहने महिला बच्चे का हाथ पकड़े हुए ले जाते हुए दिख रही है। बच्चा भी उसके साथ जा रहा है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। सीसीटीवी कैमरे में महिला बच्चे को काजीवाडा मोहल्ले की गलियों से होकर बड़ा बाजार की तरफ ले गई, लेकिन बड़ा बाजार में पहुंचने से पहले वापस आई और फिर जामा मस्जिद वाली गली से होकर सराफा बाजार जाने वाले रास्ते की तरफ ले जाते हुए दिख रही है।

शामली में मोहल्ला काजीवाड़ा  में सीसीटीवी में आया महिला छोटे बच्चे मोहम्मद शाद को ले जाती।

शामली में मोहल्ला काजीवाड़ा में सीसीटीवी में आया महिला छोटे बच्चे मोहम्मद शाद को ले जाती।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed