फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khurshid had built a new house only eight months ago

Shamli News: खुर्शीद ने आठ महीने पहले ही बनाया था नया मकान

Mon, 09 Jun 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Khurshid had built a new house only eight months ago
शामली। मोहल्ला सलेक विहार में पति की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश करने की घटना को लेकर लोग हैरान हैं। रविवार सुबह हर जगह इसी घटना की चर्चा रही। घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को घर के अंदर हुई इस वारदात को लेकर हर कोई सकते हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि खुर्शीद पहले मोहल्ला पंसारियान में परिवार के साथ रहता था। सलेक विहार में उसने करीब आठ महीने पहले ही नया मकान बनाया है। इस मकान में पहले वह करीब दो माह पहले ईद-उल फितर पर परिवार समेत आया था। इसके बाद अब ईद-उल अजहा पर परिवार को लेकर जम्मू से आया था। ईद का त्योहार खुशी के साथ मनाया गया। किसी को नहीं पता था कि पति-पत्नी के बीच विवाद भी चल रहा है। रात को करीब ढ़ाई बजे जिस तरह से पत्नी ने अपने पति पर चाकू से जानलेवा हमला किया, वह हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन

तलाक की धमकी देने से क्षुब्ध थी महिला
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीने से विवाद चल रहा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। शनिवार रात को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। बताया गया है कि पति ने उसे तलाक देने की धमकी दी थी। इसे लेकर वह क्षुब्ध थी। इसके बाद खुर्शीद अपने कमरे में जाकर बैड पर लेट गया। उसी दौरान पत्नी ने चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते उपचार मिलने से बची खुर्शीद की जान
रात में घटना के बाद घर में शोर शराबा होने पर आसपड़ोस के लोग पहुंचे। उस समय खुर्शीद की गर्दन पर गहरा घाव था और रक्त बह रहा था। लोगों ने बिना देर किए पड़ोसी की कार से उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया जिससे रक्त का बहना रुक गया। लोगों का कहना है कि समय पर उपचार मिलने से खुर्शीद की जान बच गई।


खुर्शीद का कोई सगा संबंधी न होने से ससुर ने बेटी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
मोहल्लेवासियों ने बताया कि खुर्शीद काफी समय पहले शामली काम के सिलसिले में आया था। उसका यहां पर परिवार नहीं है। मोहल्ला मनिहारन निवासी इरफान की पुत्री सुमैइया से उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद दो पुत्र व एक पुत्री है। खुर्शीद का कोई सगा संबंधी न होने के कारण इरफान ने अपनी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इरफान का कहना है कि उन्हें पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed