फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khokri river land searched, 35 houses identified

Shamli News: खोखरी नदी की जमीन तलाशी, 35 मकान चिह्नित किए

Sun, 07 Jul 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Khokri river land searched, 35 houses identified
चौसाना में खोखरी नदी पर अवैध कब्जा ।
शामली। सहारनपुर जिले से शुरू होकर शामली में यमुना नदी में मिलने वाली खोखरी नदी को अस्तित्व में लाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर अतिक्रमण हटाकर पानी उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश पर ड्रेनेज खंड, राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए शामली जिले के सकौती गांव में 35 मकान को चिह्नित किया है। चौसाना गांव में खोखरी नदी का सीमांकन करने के लिए संयुक्त टीम अगले सप्ताह जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले से यमुना नदी के किनारे से निकलकर शामली जिले के चौसाना गांव से होते हुए केरटू नदी के पास यमुना नदी में मिल रही है। शामली जिले में खोखरी नदी बरसाती नाला के रूप में बदल गई है। नदी की भूमि पर आवासीय काॅलोनी विकसित हो गई है। अमित कुमार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण में शिकायत कर खोखरी नदी की भूमि से कब्जा मुक्त करके पानी उपलब्ध कराकर कार्ययोजना लागू करने की मांग की थी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश पर जिले के ड्रेनेज खंड, प्रदूषण विभाग एवं राजस्व विभाग की सयुंक्त टीम ने शामली जिले में सकौती गांव में खोखरी नदी की भूमि का सीमांकन किया।
विज्ञापन

ड्रेनेज खंड के राजस्व अधिकारी विश्वनाथ गोयल ने बताया कि खोखरी नदी का सकौती गांव में संयुक्त टीम ने सर्वे करके 35 मकानों की सूची तैयार की है। शामली जिले में खोखरी नदी का उद्गम स्थल चौसाना गांंव बताया जा रहा है। अगले सप्ताह संयुक्त टीम चौसाना गांव में खोखरी नदी की भूमि का सर्वे शुरू करेंगी। सर्वे करके नदी की भूमि का सीमांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल खोखरी नदी का इन दो गांवों में सर्वेक्षण करके 26 लोगो को नोटिस जारी किया गया था। मुजफ्फरनगर प्रदूषण विभाग में कार्यरत निरीक्षक इमरान अली ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली का आदेश गत वर्ष 2023 में जारी किया गया था। उनके आदेश पर चौसाना और सकौती गांव का सर्वेक्षण शुरू किए गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed