{"_id":"58a9e3274f1c1b5833d89fca","slug":"khastahal-sadak-par-truck-palte","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़क पर पलटे बेकाबू ट्रक, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़क पर पलटे बेकाबू ट्रक, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
चौसाना में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर सकौती गांव के निकट खस्ताहाल सड़क पर अनियंत्रित होकर सिलेंडर और चीनी से भरें दो ट्रक पलट गए। जिसमें चालक और हेल्पर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
इंडेन गैस कंपनी का सिलेंडरों से भरा एक ट्रक हरियाणा के पानीपत से गंगोह-सहारनपुर जा रहा था। ट्रक चौसाना के सकौती गांव के निकट पहुंचा, तो रात्रि करीब दो बजे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और हेल्पर दोनों उसी में फंस गए। वहां से गुजरों राहगीरों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और घायलों को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चालक ओमवीर हरियाणा के कोंहड का निवासी बताया गया है। वहीं, दूसरी ओर सहारनपुर के शेरमऊ शुगर मिल से करनाल जा रहा चीनी से भरा ट्रक सकौती के पास पलट गया। इसमें भी चालक और हेल्पर चोटिल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को ट्रक से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार खस्ताहाल हो चुकी है, इसी के चलते यहां पर रोजाना कोई न कोई हादसा होता रहता है। शनिवार को भी यह हादसा दोनों के कारण हुआ। सालों से यह मार्ग टूटा हुआ है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।