फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khap Mahapanchayat came in support of Chaudhry

महापंचायत के समर्थन में आए खाप चौधरी

Thu, 24 Dec 2015 12:33 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 24 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Khap Mahapanchayat came in support of Chaudhry
कांधला। अपहृत छात्रा की बरामदगी और निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज केस वापस कराने की मांग को लेकर होने वाली सर्वजातीय महापंचायत के लिए खाप चौधरियों ने भी समर्थन की घोषणा की है। इसकी वजह से महापंचायत में भारी भीड़ पहुंचने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन


कस्बा कांधला में 25 दिसबंर को सर्वजातीय महापंचायत की घोषणा की हुई है। महापंचायत के आयोजक भीड़ इकट्ठा करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। गांव दर गांव जनसंपर्क किया जा रहा है। बुधवार को निर्वाल खाप के चौधरी राजबीर सिंह, बेनीवाल खाप से अजित बेनीवाल, काहलीर खाप से राजबीर सिंह, कुन्डू खाप से चौधरी उपेंद्र, कालेखंडे खाप से प्रतिनिधि के रुप में चौधरी शीशपाल, हुड्डा खाप से जितेंद्र हुड्डा, गठवाला खाप से प्रतिनिधि के रुप चौ. रणधीर सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मामले में पूर्ण रुप से पीड़ित परिवार के साथ होने के साथ 25 दिसंबर को होने वाली पंचायत को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक बलराज डूंगल भी महापंचायत में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजबीर सिंह मुण्डेट ने कहा कि कस्बे से एक किसान की बेटी का अपहरण कर लिया गया। किसान का परिवार पुलिस प्रशासन पर विश्वास किए बैठा रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस का व्यवहार मसला सुलझाने की जगह व्यापार करने में लग गया, जो निंदनीय है।

मजबूर होकर क्षेत्र के किसान मजदूर पंचायत को समर्थन कर शासन प्रशासन को जगाने का प्रयास करेगा। इस लड़ाई में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed