{"_id":"5f32e30c8ebc3e3ca1586f54","slug":"khap-chaudhary-meets-sp-in-case-of-indecent-remarks-shamli-news-mrt495811071","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एसपी से मिले खाप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एसपी से मिले खाप चौधरी
विज्ञापन
शामली एसपी आवास पर शिकायत लेकर पहुचे जाट समाज के लोग
- फोटो : SHAMLI
शामली। फेसबुक पर जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में खाप चौधरी और जाट संगठन के प्रतिनिधि एसपी से मिले और अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
दो अगस्त को फेसबुक पर वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। अगले दिन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने शहर कोतवाली मेें भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक और जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिन पहले पुलिस ने अनिल मलिक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे कोतवाली से जमानत पर छोड़ दिया गया था।
मंगलवार को खाप चौधरी और जाट संगठनों के प्रतिनिधि और समाज के लोग एसपी विनीत जायसवाल से कैंप कार्यालय पर मिले और शिकायती पत्र देकर बताया कि जिस तरह से वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर अनिल मलिक पर कार्रवाई की गई है, उसी तरह से पंकज गुप्ता पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंकज गुप्ता ने भी फेसबुक पर जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कई दिन पहले सीओ सिटी जितेंद्र कुुमार को इस बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने जाट संगठनों के प्रतिनिधियों और खाप चौधरियों को इस प्रकरण की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल, गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी, कालखंडे खाप के संजय कालखंडे, देवराज पहलवान, सतपाल पहलवान, संदीप मलिक, राजेंद्र सिंह झाल, सोनू मलिक लांक, पूर्व प्रधान माहिल, सुधीर मलिक, पिंटू चौधरी, राजेंद्र पहलवान, कंवरपाल मलिक, अनिल मलिक, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट
जाट संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिकायती पत्र दिया है, जिसमें पंकज गुप्ता के खिलाफ फेसबुक पर जाट समाज पर टिप्पणी करने का आरोप है। इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-विनीत जायसवाल, एसपी।

शामली एसपी आवास पर शिकायत लेकर पहुचे जाट समाज के लोग- फोटो : SHAMLI