फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khap Chaudhary adamant on action in indecent remarks

अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े खाप चौधरी

Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khap Chaudhary adamant on action in indecent remarks
अभद्र टिप्पणी मामले में कार्रवाई पर अड़े खाप चौधरी
विज्ञापन

शामली। फेसबुक पर जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर खाप चौधरी व जाट संगठनों के प्रतिनिधि सीओ सिटी से मिले। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
दो अगस्त की रात को फेसबुक पर वैश्य और जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की तरफ से शहर कोतवाली मेें भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक और जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अनिल मलिक को गिरफ्तार कर कोतवाली से जमानत पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को खाप चौधरी और जाट संगठनों के प्रतिनिधि एसपी विनीत जायसवाल से उनके कैंप कार्यालय पर मिले थे और पंकज गुप्ता पर फेसबुक पर जाट समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। एसपी ने सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को इस मामले की जांच सौपी थी। शुक्रवार को गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी, कालखंडे खाप के संजय कालखंडे, राष्ट्रीय जाट आरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष देवराज पहलवान, राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, किसान नेता अनिल मलिक आदि सीओ से मिले। उन्होंने पंकज गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले में बाबा श्याम सिंह ने कहा कि जाट समाज का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले में अगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती तो इस मामले में समाज की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed