{"_id":"67d9cea171a184ac6f0491ef","slug":"khalistani-terrorist-parvinder-alias-pinda-will-appear-in-court-today-shamli-news-c-26-1-sal1002-138715-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा की कोर्ट में पेशी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा की कोर्ट में पेशी आज
विज्ञापन
शामली। नवंबर 2016 में पंजाब की नाभा जेल तोड़कर देहरादून फरार होने के दौरान कैराना पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा को हथियारों, फर्जी आईडी तथा फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया था। अवैध हथियारों के मामले में बुधवार (आज) परविंदर उर्फ पिंदा की कोर्ट में पेशी होगी।
26 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़कर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के चीफ सहित पांच कैदियों को जेल से छुड़ाने के बाद परविंदर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से कैराना के रास्ते देहरादून भाग रहा था। कैराना पुलिस ने परविंदर को गिरफ्तार कर लिया था। परविंदर की गाड़ी से एक एसएलआर, तीन राइफल, हजारों की संख्या में कारतूस और दर्जनों फर्जी आईडी बरामद की थी।
पुलिस ने परविंदर पर अवैध हथियार और फर्जी आईडी के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थ, पुलिस ने परविंदर का चालान करके कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। बाद में पंजाब पुलिस खालिस्तानी आतंकी को अपने साथ पंजाब ले गई थी। वर्तमान में परविंदर पंजाब की भठिंडा जेल में सजा काट रहा है। अवैध हथियारों के मुकदमे में बुधवार को अदालत में तारीख लगी है।स