फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khalistan terrorist Pinda did not appear on the date again

Shamli News: खालिस्तानी आतंकी पिंदा फिर तारीख पर नहीं पहुंचा

Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Khalistan terrorist Pinda did not appear on the date again
शामली/कैराना। पंजाब की नाभा जेल ब्रेक का मास्टर माइंड खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा बृहस्पतिवार को अदालत में तारीख पर नहीं लाया गया। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 अप्रैल लगाई है।
विज्ञापन

26 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़ कर खालिस्तानी लिब्रेशन फ्रंट के चीफ सहित पांच कैदियों को जेल से छुड़ाने के बाद देहरादून भागते समय खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा को कैराना पुलिस ने भारी मात्रा में स्वचालित हथियारों व दर्जनों फर्जी आईडी के साथ गिरफ्तार किया था। कैराना पुलिस ने परविंदर के विरुद्ध फर्जी आईडी व अवैध हथियारों के दो अलग अलग मुकदमे दर्ज किए थे। वर्तमान में परविंदर उर्फ पिंदा पंजाब की भटिंडा जेल में सजा काट रहा है।
विज्ञापन

अवैध हथियारों के मुकदमे में बृहस्पतिवार को परविंदर उर्फ पिंदा की सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में तारीख थी, लेकिन परविंदर भटिंडा जेल से कोर्ट में तारीख पर नहीं लाया गया। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 अप्रैल लगाई है। पूर्व में भी दो बार परविंदर कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट पेशी नहीं कराने पर संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकती है। हालांकि, अभी अधिदारियों को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed