फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khalil had lured a woman from West Bengal to Saharanpur

Shamli News: पश्चिम बंगाल की महिला को सहारनपुर से बहला फुसलाकर लाया था खलील

Sat, 31 May 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Khalil had lured a woman from West Bengal to Saharanpur
- झिंझाना में पांच लोगों द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला
विज्ञापन

- एसपी ने झिंझाना थाने पर पहुंचकर गिरफ्तार चारों आरोपियों से की पूछताछ
फॉलोअप


संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना (शामली)। थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर पश्चिम बंगाल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ की गई और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों का चालान कर दिया जबकि एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
पश्चिम बंगाल के जिला जलपाईगुड़ी निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को थाने में दी तहरीर में बताया था कि बुधवार देर रात में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रोड़ी डस्ट के मिक्सर प्लांट में पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों को नामजद करते पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस ने ऊन रोड पर दुष्कर्म के चार आरोपियों खलील निवासी हापुड़, विपिन निवासी खरखौदा, इसराइल निवासी आलमपुर गंगोह सहारनपुर और रवि निवासी गांव रज्जाक नगर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, छुरी और दो बाइक बरामद हुए थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी रामसेवक गौतम ने थाने पहुंचकर पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान एसपी ने दुष्कर्म पीड़िता से घटना के बारे जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि महिला को खलील सहारनपुर से बहला फुसलाकर झिंझाना लाया था और अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed