फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khader file a lawsuit against the firing episode 12

खादर में फायरिंग प्रकरण में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 22 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली के कांधला में यमुना खादर में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों और खनन माफियाओं के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं, इस्सोपुर टील में छापा लगने पर माफियाओं ने रात में खनन क्षेत्र से पॉकलेन मशीन चोरी कर ली थी, जिसे  देर रात पुलिस ने हरियाणा के एक गांव से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


गांव इस्सोपुर टील यमुना नदी किनारे काफी समय से अवैध रेत खनन किया जा रहा था। बार बार खनन पर गोलियां चलने से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस से खनन बंद कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो डुंडूखेडा और इस्सोपुरटील के ग्रामीणों ने खनन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। एक दिन पूर्व ही ग्रामीणों और खनन माफियाओं के बीच फायरिंग हो गई थी।

जिसके बाद कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो खनन माफिया पॉकलेन मशीन, जेसीबी, रेत से भरा ट्रक और एक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे।

पॉकलेन मशीन रेत में धंसने के कारण पुलिस उसे कब्जे में नहीं ले पाई थी, जबकि ट्रक, जेसीबी मशीन और बाइक को थाने ले आई थी। खनन क्षेत्र से पुलिस के लौटने के बाद पॉकलेन मशीन को खनन माफिया गुपचुप ले गए, जिसकी सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने हरियाणा के एक गांव से बरामद कर लिया।

मामले में पुलिस की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पॉकलेन मशीन चुराने, अवैध रेत खनन और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई संगीन धारा लगी हैं। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में करीब एक दर्जन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
यह लोग हुए नामजद 
थानाध्यक्ष नरेश यादव के मुताबिक अवैध रूप से रेत खनन को लेकर श्रीपाल, रविन्द्र, अमित, राकेश, विनयपाल, सुभाष प्रधान और रामकुमार निवासी इस्सोपुरटील, जोगेन्द्र, राजेन्द्र उर्फ बाली प्रमुख, अशोक, बबलू शामली, महबूब निवासी गंगेरू तथा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed