फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Keep the shrine voluntarily closed to prevent corona infection

कोरोना संक्रमण रोकने में स्वेच्छा से बंद रखें धर्मस्थल

Fri, 30 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Keep the shrine voluntarily closed to prevent corona infection
कोरोना संक्रमण रोकने में स्वेच्छा से बंद रखें धर्मस्थल
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने अलग-अलग धर्म के गुरुओं के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए स्वेच्छा से धर्म स्थल बंद रखने की अपील की।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि महामारी के दौर में सभी कोविड-19 की गाइड लाइन का जानकारी होते हुए भी कुछ लोगों द्वारा अभी भी उनका पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने धर्म गुरुओं से कहा कि वे अपने माध्यम से सभी लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर लोगों की जान की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं की अपील लोग ध्यान से सुनते हैं और उस पर अमल करते हैं। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनपद में शुक्रवार रात आठ बजे से तीन दिन का लॉकडाउन किया जा रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक संस्था को धर्मगुरु मानव कल्याण के लिए स्वेच्छा से बंद कर लें।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि शासन की तरफ से जारी गाइड लाइन का पालन करने के साथ बचाव के लिए सावधानी और जागरूक होना बहुत जरूरी है। पुलिस-प्रशासन के साथ समाज की सहभागिता से इस पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। एसपी ने कहा कि धर्म गुरुओं का लोगों पर प्रभाव होता है। इसलिए वे अपने माध्यम से लोगों को समझाएं और बताएं कि इस संक्रमण काल में कोविड-19 की गाइड लाइंस के अनुसार व्यवहार करें और सभी से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने और मास्क पहनकर रहने की अपील करें। उन्होंने धर्म गुरुओं से कहा कि वे लोगों तक यह संदेश अवश्य पहुंचाएं, जिससे महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके। सभी लोग कोरोना संक्रमण की इस लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed