{"_id":"5e46e95c8ebc3ee60858bd53","slug":"kavandis-in-punjab-rajasthan-haryana-shamli-news-mrt4690115103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब, राजस्थान, हरियाणा के कांवड़ियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब, राजस्थान, हरियाणा के कांवड़ियों की धूम
विज्ञापन
शामली हरिद्वार से कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, राजस्थान, हरियाणा के कांवड़ियों की धूम
शामली। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि में अभी छह दिन शेष है। हरिद्वार से पंजाब, राजस्थान और हरियाणा जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पूरे दिन में 50 से 60 कांवड़िया शामली से होकर गुजर रहे हैं। जगह जगह बोल बम बम के उद्घोष गूंज रहे हैं।
गंगोत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश से पैदल यात्रा करते हुए लाखों शिवभक्त कांवड़िया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, हरियाणा में बागोत और अपने गृह जनपदों के शिवालयों में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना करके जलाभिषेक करते हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के कांवड़ियों का आगमन पिछले कई दिनों से शुरू हो गया है। शुक्रवार को हरियाणा के नरवाना के शिव भक्त हरियाणा से गंगा जल लेकर शामली पहुंचे। वर्षों से कांवड़ लेकर आ रहे बुजुर्ग कांवड़ियों ने बताया कि वह नरवाना में महाशिवरात्रि को भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना करके जलाभिषेक करेंगे। वह घर- परिवार की सुख समृद्धि के लिए कांवड लाए हैं।
श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि श्री हनुमान धाम पर हरिद्वार से गंगा जल लेकर आए पंजाब के अबोहर, राजस्थान के बीकानेर और हरियाणा के नरवाना समेत कई शहरों के शिवभक्त कांवड़िए अपने वाहनों से पहुंचे। शिवभक्तों ने अपने हाथों से बनाकर भोजन खाया। उनका कहना है कि शुक्रवार को 50- 60 कांवड़िया शामली से होकर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश की ओर रवाना हुए है।