{"_id":"6169ca1cc166467da651cdfc","slug":"kashyap-conference-in-budhana-will-be-historic-sudhir-panwar-shamli-news-mrt5608115146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगा बुढ़ाना में कश्यप सम्मेलन : सुधीर पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगा बुढ़ाना में कश्यप सम्मेलन : सुधीर पंवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 18 अक्तूबर में बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि बुढ़ाना में कश्यप सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में योजना आयोग के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार एवं उसकी आर्थिक नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग दुखी है। योगी सरकार में कश्यप समाज का जितना उत्पीड़न हुआ, उतना पहले किसी भी सरकार में नहीं हुआ। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि पदाधिकारियों की कई टीम बनाकर उन्हें सेक्टर बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न गांवों और कस्बों में कश्यप समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में ले जाया गया। शामली विस क्षेत्र अध्यक्ष मांगेराम मलिक और समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अनुज जावला ने बताया कि शामली-कांधला क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली से बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग फुगाना चौकी पर एकत्र होंगे और साथ में रैली स्थल पहुंचेंगे।
गोपाल कश्यप, इंजीनियर संजय कुमार, सच्चू प्रधान एवं खुशनूर की टीम को थानाभवन ब्लाक तथा बिट्टू ताना, मनीष नौनांगली, अंकित पुरमाफी एवं नीटू पीरखेड़ा को ऊन ब्लाक में कश्यप समाज के लोगों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. सत्यपाल कश्यप, नीरज चिकारा, अशफाक कुरैशी एवं नीरज पहलवान को कैराना विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई। सपा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ताना ने कहा कि निजी वाहनों से जाने वाले पदाधिकारी पहले मुजफ्फरनगर रोड जिला सपा कार्यालय पर एकत्र होंगे। वहां से काफिले के साथ बुढ़ाना पहुंचेंगे।