{"_id":"646fb5ed3d791f3edd07e406","slug":"kaserwa-khurds-yatin-got-223rd-rank-in-upsc-exam-shamli-news-c-26-1-smrt1048-3446-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूपीएससी परीक्षा में कसेरवा खुर्द के यतिन ने पाई 223वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूपीएससी परीक्षा में कसेरवा खुर्द के यतिन ने पाई 223वीं रैंक
विज्ञापन
- यतिन की सफलता पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में गांव कसेरवा खुर्द निवासी यतिन शर्मा ने 223वीं रैंक प्राप्त की है। यतिन की सफलता पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी पंडित स्वर्गीय सेवाराम शर्मा के पौत्र यतिन शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा 223 वी रैंक के साथ पास की। यतिन शर्मा के पिता लोकेंद्र शर्मा एनटीपीसी में जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में नोएडा में रहते हैं। यतिन शर्मा की माता पूनम शर्मा उच्च शिक्षित हैं। यतिन शर्मा के पिता लोकेंद्र शर्मा ने भी कसेरवा खुर्द गांव में रहकर शिक्षा प्राप्त कर अपनी योग्यता के दम पर आईआईटी में प्रवेश प्राप्त किया था और उसके बाद लंबे समय तक एनटीपीसी में सेवारत रहे और जनरल मैनेजर जैसे उच्च पद से सेवानिवृत्त हुए।
यतिन के बड़े भाई कनिष्क शर्मा एक प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीए हैं और एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत है। यतिन ने एनआईटी भोपाल से बीटेक किया और चेन्नई में एक प्रतिष्ठित कंपनी में लंबे समय तक कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज को अपना लक्ष्य बनाया और 223वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि जिले और गांव का नाम भी रोशन किया। यतिन के मामा निशांक शर्मा पूर्व में शामली में सीओ सिटी रहे हैं और वर्तमान में कानपुर नगर में एसीपी के पद पर अपनी सेवा दे रहे है।
विज्ञापन
यतिन की सफलता पर ग्राम प्रधान ऋषिपाल उर्फ गुल्लू, पूर्व प्रधान कंवरपाल, अक्षय, देवेंद्र व धनसिंह आदि ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए यतिन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।