फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwariya killed in car collision, fellow injured

कार की टक्कर कांवड़िये की मौत, साथी घायल

Sun, 24 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya killed in car collision, fellow injured
शामली। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कार ने हरिद्वार जा रहे हरियाणा के भिवानी जिला निवासी दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। जिनमें से एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा निवासी मनोज पुत्र बनी सिंह ने आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका भाई अमित उर्फ संजय अपने साथी विकास पुत्र जसवीर के साथ शनिवार को हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए बाइक पर जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उन्होंने बाइक सड़क किनारे लगा रखी थी। इसी दौरान पीछे आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमित और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें रोहतक के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनके भाई अमित की मृत्यु हो गई, जबकि विकास की हालत गंभीर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed