{"_id":"62d846f174449903ea5e0b45","slug":"kanwariya-dies-after-being-hit-by-a-train-shamli-news-mrt5976952127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से कांवड़िए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से कांवड़िए की मौत
विज्ञापन
मंगलवार रात स्टेशन से स्पेशल कांवड़ ट्रेन में सवार होते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (शामली)। हरिद्वार जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक कांवड़िये की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
थानाभवन के मोहल्ला छिपीयान निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामकिशन मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए घर से जलालाबाद रेलवे स्टेशन के लिए चला था। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे जलालाबाद से उसे कांवड़ स्पेशल ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार जाना था। वह ट्रेन में सवार होने लगा उस समय अत्यधिक भीड़ होने के कारण अचानक गिर गया और ट्रेन के पहिए से कुचल गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को उठाकर कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरनगर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुकेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो कांवड़ियों की हालत बिगड़ी
फोटो
कैराना(शामली)। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिविर में पहुंचे दो शिवभक्त कांवड़ियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हरियाणा के भिवानी निवासी राजेश शर्मा व सृजन शर्मा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर बुधवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे। यहां दोनों शिवभक्तों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस पर अन्य कांवड़ियों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनों को उपचार दिया गया और तबीयत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। संवाद