फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwar Yatra... Police force deployed at railway station and gates

Shamli News: कांवड़ यात्रा... रेलवे स्टेशन और फाटकों पर पुलिस बल तैनात

Wed, 16 Jul 2025 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra... Police force deployed at railway station and gates
शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। शामली सेक्शन में पड़ने वाले सभी सात स्टेशन और छह फाटकों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रेनों छत, पायदान और कोच के बीच में कांवड़ियों को सफर न करने की अपील की जा रही है। जीआरपी भी ट्रेनों व स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।
विज्ञापन

कांवड़ में गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार जाने वाले ट्रेनों में कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आरपीएफ ने भी चौकसी बढ़ा दी है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि शामली सेक्शन में आने वाले स्टेशन हिंड, शामली, कांधला, कासिमपुर खेड़ी, बड़ौत, बड़का और सूजरा पर 42 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी 24 घंटे स्टेशन पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेकिंग और अन्य व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। इसके अलावा सेक्शन में पड़ने वाले सभी छह फाटक शामली में धीमानपुरा बुढ़ाना रोड फाटकख्कां धला से आगे फाटक, कासिमपुर से आगे फाटक, बड़ौत स्टेशन से पहले फाटक नंबर 48 और बड़ौत से आगे फाटक पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी फाटक बंद होने के दौरान कांवड़ियों को सदभाव के साथ रोकेंगे और उन्हें फाटक के नीचे या ऊपर या अन्य रास्तों से न निकलने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का कहना है कि वैसे तो डाक कांवड़ बाईपास से निकाले जाने की व्यवस्था बनाई गई है, लेकिन अगर शिवभक्त शहर से डाक कांवड़ लेकर आते हैं और वह ज्यादा ऊंची होती है तो उससे बिजली की लाइन के तारों से उसे बचाने के लिए व्यवस्था कर निकलवाया जाएगा। इसके लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर, एएसआई और चार पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई हैं, जो सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed