{"_id":"6a593418b630b47802006e44","slug":"kanwar-yatra-district-divided-into-7-super-zones-18-zones-and-38-sectors-shamli-news-c-26-1-smrt1048-169780-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : सात सुपरजोन, 18 जोन और 38 सेक्टरों में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : सात सुपरजोन, 18 जोन और 38 सेक्टरों में बांटा जिला
Fri, 17 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। सावन मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को सात सुपर जोन, 18 जोन और 38 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन प्लान बनाकर लागू किया जाएगा। कांवड़ियों के लिए भी रूट तय किए गए हैं। सात सुपर जोन, 18 जोन व 38 सेक्टरों में बांटकर व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ की ऊंचाई 10 फुट व चौड़ाई 12 फुट रखी जाएगी। डीजे की अधिकतम ध्वनि 75 डेसीबल रखी गई है। इसके लिए हरियाणा पुलिस-प्रशासन से वार्ता हो चुकी है। जनपद में तीन होल्डिंग एरिया बागपत की सीमा, कैराना में पानीपत बॉर्डर व बिडौली में करनाल बॉर्डर पर तीन होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। गांवों, कस्बों व शहरों में सुरक्षा समितियों के माध्यम से बैठकें आयोजित कर कांवड़ यात्रा से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। एसपी ने चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी ने खुराफात या शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगरपालिका कर्मचारियों ने कांवड़ मार्ग पर की साफ-सफाई
फोटो
शामली। नगरपालिका शामली ने 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सड़कों के किनारे साफ-सफाई कराई। पालिका ईओ विनोद सोलंकी और सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने कर्मचारियों को सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ईओ ने बताया कि साफ-सफाई व्यवस्था के साथ शिवभक्तों के लिए पेयजल व्यवस्था के उचित प्रबंध किए जाएंगे, प्रकाश के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। सफाई मित्रों को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में स्थित मंदिरों पर साफ-सफाई चूने का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में सहयोग करेंगी समितियां
झिंझाना। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कस्बों और गांवों में गठित की जाने वाली समितियां समन्वय बनाकर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समन्वय को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक गांव में गठित समितियां पुलिस के साथ मिलकर कावड़ियों की सुविधा और व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगी। संवाद