{"_id":"62e2d5eb341be801071d2a37","slug":"kanwar-special-train-operation-stopped-shamli-news-mrt598774513","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली से हरिद्वार तक संचालित दो हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेनों का बृहस्पतिवार से संचालन बंद हो गया है।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 13 से 27 जुलाई तक दिल्ली से हरिद्वार तक कांवड़ स्पेशल ट्रेन 04465 का संचालन शुरू किया गया था। हरिद्वार के लिए भारी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों के आ जाने से 21से 28 जुलाई तक दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन 04017 शुरू कर दी गई थी। पहली कांवड़ स्पेशल ट्रेन का बुधवार की शाम को संचालन बंद हो गया था। दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 जुलाई को संचालन बंद हो गया है। कोरोना काल में बंद हुई जनता एक्सप्रेस और दिल्ली से शामली व सहारनपुर होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन सितंबर माह से शुरू होने की संभावना है।