फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwar route divided into seven super zones; administration to keep a close watch on every nook and corner.

Shamli News: सात सुपर जोन में बंटा कांवड़ मार्ग, चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर

Tue, 14 Jul 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanwar route divided into seven super zones; administration to keep a close watch on every nook and corner.
शामली। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग को सात सुपर जोन, 18 जोन और 47 सेक्टर में बांट दिया है। इसके लिए सात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 18 जोनल मजिस्ट्रेट और 47 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों की ड्यूटी 30 जुलाई से कांवड़ मार्गों पर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शामली नगर पालिका परिषद में कांवड़ यात्रा का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से पूरे मार्ग की निगरानी की जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांवड़ मार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों की ओर से मार्गों पर बिजली के खंभे लगाकर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग और एनएच विभाग को हाईवे व कांवड़ मार्गों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम आलोक यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हरियाणा के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि जेनरेटर, लाइट, सीसीटीवी कैमरे, रस्सा बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। नगर पालिका सीमा क्षेत्र में 94 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले शिवभक्तों की गिनती के लिए एसटी तिराहे पर कर्मचारियों का टेंट लगाकर मुख्यालय बनाया जाएगा। इसके अलावा सड़क किनारों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed