फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwar route diversion should be implemented from July 15

Shamli News: कांवड़ रुट डायवर्जन 15 जुलाई के लागू किया जाए

Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kanwar route diversion should be implemented from July 15
- आवास पर डीएम से मिले जिले के उद्यमी
विज्ञापन

शामली। जिले के उद्यमियों ने कांवड़ का रूट डायर्वजन 15 जुलाई से लागू करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को उद्यमियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात की। उद्यमियों ने अवगत कराया कि पानीपत-खटीमा हाईवे पर शिवभक्तों की संख्या बहुत कम है। पंचक 15 जुलाई तक हैं। इसके बाद से शिवभक्तों की हरिद्वार से संख्या बढ़ेगी। उन्होंने 15 जुलाई से रूट डायवर्जन प्लान लागू करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में साईंमा व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल ने डीएम से यह भी अवगत कराया कि शामली के चारों ओर रिंग रोड बनकर तैयार हो गई है। रिंग रोड चार लेन की है। एक लेन कांवड़ियों और एक लेन उद्यमियों को दी जाए। डीएम अरविंद चौहान ने आश्वासन दिया कि कांवड़ के लिए कोई भी उद्योग प्रभावित न हो, उद्यमियों में लगातार कच्चा माल आता रहे व पक्का माल बनकर बाहर जाता रहे। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में उद्यमी अशोक बंसल, अशोक मित्तल, विशाल गुप्ता, रोहित गर्ग, आशीष अग्रवाल, तुषार कुछल, सुधीर कुमार, शिशिर जैन, अमित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed