फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kanwad yatra : shivalyon ki or daude shivbhakt

शिवालयों की ओर दौड़े शिवभक्त

Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
kanwad yatra : shivalyon ki or daude shivbhakt
शामली यमुना पुल के पास डाक कांवड़ियों के वाहनों से लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शामली में  कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन भोले की भीड़ के आगे जिला प्रशासन नतमस्तक नजर आया। हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक डीजे लगे वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार शाम चार बजे तक 1.80 लाख डाक कांवड़िए, 90 हजार से ज्यादा पैदल कांवड़ियों का रेला गुजरा। जिस कारण शहर में कई स्थानों पर जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को शिवरात्रि होने के कारण कांवड़ियों ने अंतिम दिन अपनी रफ्तार बढ़ा दी। रविवार को कांवड़ शिविर में विश्राम किए बिना शिव भक्तों की रफ्तार में तेजी आई। अपनी मंजिल तय करने के लिए एक दूसरे से आगे निकलने के लिए शिवभक्त भागमभाग रहे। जिला प्रशासन ने इस बार डाक वाहनों पर डीजे उतारने का दावा किया था।
विज्ञापन


शनिवार-रविवार को हरिद्वार से चली डीजे लगी कांवड़ियों की संख्याओं के आगे जिला प्रशासन नतमस्तक नजर आया। रविवार को डीजे लगी डाक कांवड़ के रेला आने से शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक, शहर के शिवचौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, विजय चौक, कैराना रोड तक जाम की स्थिति बनी रही। हरिद्वार से हरियाणा तक जाने वाली डाक कांवड़ - पैदल कांवड़ियों के स्वागत में एमएसके रोड पर एआरटीओ कार्यालय, कुड़ाना बस अड्डा, धीमानपुरा रेलवे फाटक, शिव चौक, वर्मा मार्केट, फव्वारा चौक, गुलजारी वाला मंदिर, औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों व करनाल रोड पर आर के इंटर कालेज, पूर्वी यमुना नहरपुल के पास, रजवाहे पुल, जगह-जगह शहरवासी, दुकानदार, उद्यमी, आम नागरिकों ने फलों-ठंडे पेयजल, पानी पिलाकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह से लेकर रविवार सुबह आठ बजे तक एक लाख 80 हजार डीजे लगी डाक कांवड़िया, दोपहर दो बजे तक 30 हजार व शाम चार बजे तक कुल एक लाख 77 हजार डाक कांवड़िया हरियाणा की ओर प्रस्थान कर गया है। रविवार को देर रात्रि दो लाख डाक कांवड़िया एक लाख पैदल कांवड़ियों के गुजरने जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed