फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanhaiya will wear a dress made by self-help groups

स्वयं सहायता समूहों की बनाई ड्रेस पहनेंगे कन्हैया

Wed, 25 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya will wear a dress made by self-help groups
शामली दुकान पर सजे कान्हा जी के पालने - फोटो : SHAMLI
शामली। इस बार जन्माष्टमी पर स्वयं सहायता समूहों की बनाई ड्रेस कन्हैया पहनेंगे। जन्माष्टमी के मद्देनजर समूहों से जुड़ी महिलाएं तैयार कर रहीं भगवान श्रीकृष्ण की ड्रेस तैयार कर रही हैं। इसके अलावा उनकी बनाई गई रंग-बिरंगी ड्रेस बाजारों में बिक रही हैं। जसाला समेत थानाभवन क्षेत्र के कई गांवों में बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले की स्वयं सहायता की महिलाएं कान्हा की ड्रेस तैयार कर स्वरोजगार की ओर बढ़ रही हैं। इनके द्वारा तैयार कान्हा की ड्रेस, पगड़ी, हाथों के कंगन की गांव में खूब बिक्री हो रही है। भैसवाल गांव की सहायता समूह की नीतू का कहना है कि कान्हा, लड्डू गोपाल की छोटी ड्रेेस 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक बिक्री होती है। अच्छी प्रकार की ड्रेस 40 रुपये से लेकर 250 रुपये तक बिक्री होती है। कैराना क्षेत्र के बुच्चाखेड़ी गांव निवासी सहायता समूह की महिला संगीता देवी का कहना है कि वह रील, बुकरम, कपड़ा, घोटा खरीद करके पगड़ी, ड्रेस, मोतियों के कंगन तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गांवों में तीन चार हजार रुपये की ड्रेस, पगड़ी, मोतियों के कंगन तैयार श्रद्धालुओं को बिक्री करते हैं। समूह की महिलाएं बताती हैं कि श्रीकृष्ण जयंती के मौके पर ब्लाक स्तर पर स्टॉल लगाए जाते हैं। उन पर कान्हा की ड्रेेस पगड़ी, कंगन की अच्छी खासी बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरह-तरह की ड्रेस बाजार में उपलब्ध
शामली। शहर की 100 दुकानों पर दिल्ली-वृंदावन से निर्मित कान्हा, लड्डू गोपाल की ड्रेस, मुकुट, बांसुरी, पीतल के बर्तन, शृंगार सामान पसंद की जा रही है। एक-एक दुकान पर दो हजार से लेकर तीन हजार की सामान की बिक्री हो रही है। कान्हा जी की पांच, छह, सात और आठ नंबर की ड्रेस की बिक्री हो रही है। शहर के गांधी चौक बड़ा बाजार में करुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शहर में कान्हा की पोशाक की करीब 100 दुकानें सज गई हैं। दिल्ली-वृंदावन की पोशाक मंगाई जा रही है। कान्हा के बर्तन पीतल, शृंगार में तगड़ी, माला, मच्छर दानी, ओढ़नी की बिक्री हो रही है।

सजावट का सामान बाजार का भाव
कान्हा की पोशाक 100-150 रुपये से लेकर 500-600 रुपये तक
मुकुट 25-30 रुपये से लेकर 400 रुपये तक
बांसुुुरी लकड़ी 10-20 रुपये
फैंसी बांसुरी 125 से लेकर 150 रुपये

शामली दुकान पर सजे कान्हा जी के पालने

शामली दुकान पर सजे कान्हा जी के पालने- फोटो : SHAMLI

कान्हा जी की ड्रैस तैयार करती  समूह की महिला

कान्हा जी की ड्रैस तैयार करती समूह की महिला- फोटो : SHAMLI

कान्हा जी की ड्रैस तैयार करती  समूह की महिलाएं

कान्हा जी की ड्रैस तैयार करती समूह की महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली में समूह की महिलाओ द्वारा तैयार करी कान्हा जी की ड्रैस

शामली में समूह की महिलाओ द्वारा तैयार करी कान्हा जी की ड्रैस- फोटो : SHAMLI

शामली में समूह की महिलाओ द्वारा तैयार करी कान्हा जी की ड्रैस

शामली में समूह की महिलाओ द्वारा तैयार करी कान्हा जी की ड्रैस- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed