फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kandla-Karaana people mobilize at PAC Camp

पीएसी कैंप पर कांधला-कैराना के लोग लामबंद

Mon, 27 Aug 2018 11:59 PM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 27 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kandla-Karaana people mobilize at PAC Camp
demand - फोटो : अमर उजाला
कैराना। पीएसी कैंप की स्थापना कैराना-कांधला के बीच कराने की मांग को लेकर लोग लामबंद हो रहे हैं। सोमवार को भाजपा, व्यापार मंडल और डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कैराना तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कैराना को सौंपे।  
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान के नेतृत्व में ग्राम प्रधान, व्यापारी नेता और डिस्ट्रीब्यूटर कैराना तहसील में पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कैराना और कांधला से अपराधियों के खौफ से सैकड़ों लोगों ने पलायन किया था। यह मुद्दा पूर्व सांसद हुकुम सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया था।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार आई, तो जनता को काफी हद तक राहत मिली और वह अपने आपको सुरक्षित महसूस करने लगे। कैराना लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में जनसभा के दौरान कहा था कि कैराना व कांधला के मध्य पीएसी कैंप की स्थापना कराई जाएगी। आरोप है कि स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा व उनके निर्देशों की अनदेखी करके मनमाने तरीके से पीएसी कैंप को कांधला-कैराना की जगह जनपद के अन्य क्षेत्र में स्थापित कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य प्रशासनिक संस्थानों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान फरमान अली अलीपुर, रामबीर, शीशपाल, सुरेंद्र सिंह जगनपुर, कंवरपाल, संदीप, सभासद दीपक सैनी, मनीष कुमार, अरुण गर्ग, दीपक सैनी, ईश्वरचंद जाटव, कृष्ण मित्तल, दाऊद अली अकबरपुर सुन्हेटी, अकरम, अहसान, मुंशाद अली चौहान, नीरज चौहान, मेहरबान, मगन आदि रहे।  वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कांधला की ओर से भी ज्ञापन दिया गया।बताया कि कैराना-कांधला के मध्य स्थापित होने वाले पीएसी कैंप को गांव भैंसवाल में स्थापित कराने की प्रक्रिया से कैराना-कांधला क्षेत्र के लोगों में रोष है।


कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए यहां से भाजपा का अस्तित्व समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। लिहाजा, कैंप की स्थापना कैराना-कांधला के मध्य ही होनी चाहिए। इस दौरान व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मोहनलाल चावला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। डिस्ट्रीब्यूटर्स होलसेल एसोसिएशन कांधला के अध्यक्ष सचिन गोयल ने भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीेएम को सौंपा। उधर, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ईश्वरदयाल कंसल, महामंत्री श्रीकांत जैन, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, पवन, निधीश, संजीव, आरिफ अंसारी, तनवीर आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर पीएसी कैंप की स्थापना कैराना -कांधला के मध्य कराने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed