फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kandhla's 102 ambulance best in quality audit

क्वालिटी ऑडिट में कांधला की 102 एंबुलेंस सर्वोत्तम

Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kandhla's 102 ambulance best in quality audit
क्वालिटी ऑडिट में कांधला की 102 एंबुलेंस सर्वोत्तम
विज्ञापन

शामली। लखनऊ मुख्यालय से आए क्वालिटी ऑडिटर ने जिले में चल रही एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट किया। ऑडिट में कांधला की एंबुलेंस को जिले में सर्वोत्तम स्थान दिया गया।
एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि जनपद शामली की कोविड एंबुलेंस और अन्य एंबुलेंस का लखनऊ मुख्यालय द्वारा क्वालिटी ऑडिट कराया जा रहा है। जिले में डायल 108 की 11 एंबुलेंस, 102 की 15 और एलएस की दो एंबुलेंस हैं। सोमवार को लखनऊ से आए हुए क्वालिटी ऑडिटर त्रिवेश कुमार ने क्वालिटी ऑडिट के दौरान कांधला की 102 एंबुलेंस सेवा में संचालित यूपी 32 ईजी 1913 को सर्वोत्तम 99 प्रतिशत अंक देते हुए सर्वोत्तम स्थान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एंबुलेंस की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता, कर्मचारियों के प्रदर्शन, एंबुलेंस की तकनीकी व्यवस्था, डाक्यूमेंट्स एवं संचालन का परीक्षण किया। बताया कि सभी एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट संतोषजनक रहा। इस दौरान जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी, हेल्प डेस्क अमित कुमार, मोहित शर्मा, पायलट विकास कुमार, प्रदीप कुमार, वाहन संचालक विकास कुमार, पीएमटी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed