{"_id":"635ac8363909406e47106e41","slug":"kandhla-man-dies-in-accident-in-haryana-shamli-news-mrt6111601111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला के व्यक्ति की हरियाणा में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधला के व्यक्ति की हरियाणा में हादसे में मौत
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी एक व्यक्ति की हरियाणा के सनौली में सड़क हादसे में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया।
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सर्वेश वर्मा का रिश्तेदार सचिन वर्मा (30) पुत्र रमेशचंद वर्मा मूल निवासी हरिद्वार उत्तराखंड कस्बे में ही रहकर द जस्टिस फॉर ह्यूमन राइट्स एनजीओ में कार्य करता था। सचिन वर्मा एनजीओ के कार्य से हरियाणा जनपद पानीपत के कस्बा सनौली में किसी कार्य से गया हुआ था। बुधवार की शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट मृतक के आई कार्ड के साथ शिनाख्त के लिए वायरल हुई। सोशल मीडिया पर हुई पोस्ट को देखकर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और उसकी पहचान की। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हादसे के दौरान मौत हुई है। हरियाणा की सनौली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम से आने के बाद शव गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया। संवाद