फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kalktret color Jaipur Pinksiti would like - DM

कलक्ट्रेट का कलर जयपुर पिंकसिटी जैसा होगा - डीएम

Thu, 17 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 17 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
शामली में 265 एकड़ भूमि में प्रस्तावित भूमि में कलक्ट्रेट- विकास भवन, जिला अस्पताल के कार्यालयों और आवासीय भवनों का नारियल फोड़कर  विधि- विधान से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। डीएम ओपी वर्मा और सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय - कार्यालय एवं आवासों का शिलापट्ट लगाकर  शिलान्यास किया। इस मौके पर डीएम ने कहा जिला मुख्यालय पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। जिला मुख्यालय का कलर जयपुर पिंकसिटी की तर्ज पर नजर आएगा।
विज्ञापन


मुंडेट- गोहरनी, बधेव और भैंसवाल में 265 एकड़ भूमि में जिला मुख्यालय प्रस्तावित है। बुधवार को सुबह नौ बजे पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में कलक्ट्रेट - विकास भवन कार्यालय , जिला अस्पताल और आवासों का नारियल फोड़कर पूजन किया।
विज्ञापन

 इसमें डीएम ओपी वर्मा ने कहा जिला मुख्यालय पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर आदर्श कलक्ट्रेट कार्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। कलक्ट्रेट- और विकास भवन के बीच में 20 हजार वर्गमीटर का पार्क विकसित किया जाएगा। जिला मुख्यालय में कैंटीन, बैक पानी की टंकी की सुविधाएं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा जिला मुख्यालय का कलर जयपुर पिंकसिटी जैसा होगा। उन्होंने कहा सरकारी विभागों की मांग के अनुसार उपलब्ध कराई। आरक्षित भूमि से विभागों को मांग के अनुसार उपलब्ध करायी जाएगी। डीएम ने कहा कलक्ट्रेट कार्यालय भवन के लिए चार करोड़ रुपये, जिला कलक्ट्रेट आवास के लिए दो करोड़ रुपये , जिला अस्पताल के लिए चार करोड़ 22 लाख रुपये, बीएसए कार्यालय के लिए 90 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी हो चुकी है।
उन्होंने बताया पूर्वी यमुना किनारे दोनों ओर तीस मीटर की सड़क बनाई जाएगी। कलक्ट्रेट परिसर में 24 मीटर  की सड़क, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल, धरना स्थल बनाया जाएगा।


मुख्यालयों के सभी कार्यालयों का एक समान चारदीवारी होगी। भूमि पूजन समारोह में एडीएम भरत पांडे  एएसपी वीके मिश्र, सीओ सिटी निशंाक शर्मा, डीपीआरओ महेंद्र सिंह, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, ऊन के एसडीएम राम अवतार गुप्ता, तहसीलदार वीके मित्तल, ऊन तहसीलदार मदन राठौर, डीडीओ जीपी गौतम,  ग्राम्य विकास विकास के परियोजना निदेशक,  डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed