फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kalim's father said that he was sentenced for two months, but was kept in jail for 13 months.

Shamli News: कलीम के पिता बोले-दो माह की सजा हुई, मगर 13 माह जेल में रखा गया

Sun, 20 Aug 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2023 01:03 AM IST
सार

आईएसआई एजेंट कलीम के पिता नफीस ने कहा कि कलीम पूरी तरह से निर्दोष है। पीएम और सीएम से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि यदि बेटा गुनाहगार है तो उसे सजा जरूरी मिलनी चाहिए, मगर बेगुनाह है तो उन्हें इंसाफ भी मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Kalim's father said that he was sentenced for two months, but was kept in jail for 13 months.
कलीम के माता पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली से एसटीएफ और पुलिस द्वारा पकड़े गए आईएसआई एजेंंट कलीम के पिता नफीस और माता आमना शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने पाकिस्तान में यातनाएं देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि कलीम पूरी तरह से निर्दोष है। पीएम और सीएम से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन


कलीम के पिता नफीस ने कहा कि वह अपने बेटे कलीम, पत्नी के साथ पाकिस्तान में अपनी रिश्तेदारी में गया था। 11 जून को पाकिस्तान रिश्तेदारी से आते समय उनके बेटे कलीम की पाकिस्तान से अधिक सामान लाने को लेकर कस्टम अधिकारियों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: पाकिस्तान का लाहौर बन रहा भारत के कुख्यातों का पनाहगाह, कलीम के पकड़े जाने के बाद हुए कई खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जिस पर कस्टम अधिकारियों ने षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल पहुंचवा दिया। उन्हें दो माह की सजा हुई थी, मगर पाकिस्तान की जेल में उन्हें सजा पूरी होने के बाद भी 11 माह तक बंद रखा गया। उन्हें यातनाएं भी दी जाती थीं।

नफीस ने कहा कि कलीम पूरी तरह से निर्दोष है। पीएम और सीएम से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि यदि बेटा गुनाहगार है तो उसे सजा जरूरी मिलनी चाहिए, मगर बेगुनाह है तो उन्हें इंसाफ भी मिलना चाहिए। कहा कि दहशत के कारण ही वह मीडिया के सामने नहीं आ रहे थे।

तीनों पाकिस्तान की जेल से छूटे थे
नफीस ने बताया कि बेटे से कहासुनी के बाद कलीम समेत नफीस और उसकी पत्नी को पाकिस्तान की जेल में बंद रखा गया। 11 अगस्त को ही पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए थे, जिन्हें लेने के लिए शामली पुलिस और प्रशासनिक टीम भी बार्डर पर पहुंची थी। छूटने के बाद से कलीम के माता और पिता रिश्तेदारी में चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed