{"_id":"58a9e84f4f1c1b0d4cd84f9f","slug":"kalash-yatra-mein-bahi-bhakti-ki-dhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा में बही भक्ति की धारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा में बही भक्ति की धारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शामली स्थित माजरा रोड पर शिव जयंती पर्व समारोह में मौजूद भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में परमाप्ता शिव का ध्वज फहराया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शिव कलश यात्रा निकाली गई। बाजारों में व्यापारियों ने कलश यात्रा पर फूलों की बारिश की। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रभारी राज बहन ने कहा कि शिव परमाप्ता है, अज्ञानता की रात्रि में वह दिव्य ज्ञान की ज्योति से ॉनई सृष्टि का सृजन करते हैं।
रविवार को इस केंद्र में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में परमाप्ता शिव का ध्वज फहराया गया। इसके बाद भव्य शिव कलश यात्रा बुढ़ाना रोड से शुरू होकर अजंता चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक होते हुए शिवचौक, धीमानपुरा होते हुए टंकी रोड पर माता वैष्णोदेवी मंदिर लक्ष्मी मैरिज होम पहुंचकर समाप्त हुई।
यहां एक समारोह में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, जिला पंचायत अध्यक्षा के पति प्रसन्न चौधरी बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र की प्रभारी राज बहन ने कहा कि शिव परमात्मा है। वह महाशिवरात्रि पर अपने दिव्य ज्ञान से नई सृष्टि का सृजन करने के लिए परिवर्तन करते हैं। इस मौके पर सुषमा, बबीता, भारत भूषण, राम निवास, कुलश्रेष्ठ, अनिल, बिजेंद्र, तेजेंद्र, मौजूद रहे।