फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairara: Jalabhishek of Lord Ashutosh

कैराना : भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक

Wed, 02 Mar 2022 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kairara: Jalabhishek of Lord Ashutosh
कांधला में मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : SHAMLI
कैराना : भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक
विज्ञापन

कैराना/जलालाबाद। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। नगर के प्राचीन सिद्धपीठ बाबा वनखंडी महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंच गए थे। दिन निकलने के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल, गंगाजल, बेलपत्र आदि चढ़ाकर मनोकामना मांगी। रूस और यूक्रेन के बीच शांति के लिए भी भगवान से प्रार्थना की। पंडित शिवराज शर्मा ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने भी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अनिल गर्ग ने बताया कि रूस- यूक्रेन के बीच शांति कायम करने की प्रार्थना भगवान से की गई है। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, जलालाबाद कस्बे के देतेश्वर महादेव मंदिर, पंसारी वाला शिव मंदिर, बावरी शिव मंदिर, शिव मंदिर गांधी चौक, गांधी चौक शिवालय में जलाभिषेक किया गया। पंडित प्रणव भारद्वाज ने शिव का गुणगान किया। हिमांशु जुनेजा, बाबूराम नायक, राजकुमार रोहिला, बोधराज नारंग, प्रमोद मित्तल, श्यामसुंदर नारंग, राजकुमार सैनी ने कीर्तन किया।
सुंदर झांकियों के साथ निकली शिव की बरात
कांधला। क्षेत्र के शिवालयों पर बम-बम के जयघोष के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए नगर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर पर ध्वज चढ़ाया गया, शशिभूषण आचार्य ने रुद्राभिषेक के साथ भगवान की पूजा अर्चना की। सिद्ध पीठ सूरजकुंड महादेव मंदिर एवं शनि धाम, आंदोसर महादेव मंदिर, शिव मंदिर तालाब, नीलकंठ महादेव मंदिर, माता वैष्णो देवी, श्री प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर, शाकंभरी देवी भवन में भगवान आशुतोष का गंगाजल दूध से अभिषेक किया।
विज्ञापन

वहीं, सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर और दुर्गा मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य शिव बरात शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष विपिन कुच्छल व हरिनाम लूथरा ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कांधला-कैराना मार्ग से होते हुए मोहल्ला रायजादगान, जामा मस्जिद, मेन बाजार, जैन स्थानक दिगंबर जैन मंदिर से होते हुए पुन: मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश, माता दुर्गा, राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण, हनुमान जी व भगवान भोलेनाथ-माता पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मंदिर समिति के महामंत्री सचिन गोयल, मोहनलाल चावला, पूर्व सभासद तेजपाल, वरुण जैन, मयंक जैन, संजीव आडवाणी, मांगेराम कश्यप, गोपाल शर्मा, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव की आराधना कर रखा उपवास
झिंझाना। कस्बा व आसपास के क्षेत्र में शिवालयों में सुबह छह बजे से ही शिवभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। कस्बे के सिद्ध पीठ मोहन जोहड़ स्थित शिव लिंग, सिद्धपीठ पंचमुखी शिव मंदिर, बस स्टैंड पर स्थित भूमिया खेड़ा शिवालय, राम श्याम दुर्गा शिव मंदिर, मोहल्ला सैदमीर शिव मंदिर, मोहल्ला ताड़वाला शिव मंदिर, झिंझाना थाना शिव मंदिर पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सभी भक्तों ने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर उपवास रखा। राम श्याम मंदिर में महिलाओं ने भगवान शिव का गुणगाण किया। सिद्धपीठ पंचमुखी शिव मंदिर में भगवान शिव की चारों प्रहर की पूजा पंडित नरेश चंद शर्मा ने संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed