फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana's Hukum Singh's grandson claims the post of President from American Republican Party

Shamli News: कैराना के हुकुम सिंह के नाती ने अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी से की राष्ट्रपति पद की दावेदारी

Tue, 01 Aug 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kairana's Hukum Singh's grandson claims the post of President from American Republican Party
कैराना के पूर्व सांसद स्व हुकुम सिंह के नाती हर्षवर्धन सिंह-इंटरनेट
फोटो
विज्ञापन

- स्व. सांसद हुकुम सिंह के नाती डाक्टर हर्षवर्धन सिंह ने 10 दिन पहले रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को जताई दावेदारी

- 2024 में अमेरिका में होंगे राष्ट्रपति पद के चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना(शामली)। कैराना के पूर्व सांसद स्व. बाबू हुकुम सिंह के नाती डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के दावेदारों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी दावेदारी को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से भी घोषणा की है। जिसके चलते कैराना का नाम भी चर्चा में आना शुरू हो गया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व कैराना से पूर्व सांसद स्व. बाबू हुकुम सिंह राजनीति के दिग्गज थे। बाबू हुकुम सिंह अपनी साफ छवि के लिए देश में प्रसिद्ध थे। वहीं अब स्व. बाबू हुकुम सिंह के नाती डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह ने अमेरिकन राष्ट्रपति भवन की और कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। स्व बाबू हुकुम सिंह की दूसरे नंबर की बेटी नंदिता व दामाद त्रिभुवन सिंह के पुत्र डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह ने अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन

पहले 20 जनवरी 2017 से 20 जनवरी 2021 तक रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकन राष्ट्रपति थे। इस बार भी रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप को ही मजबूत दावेदार बताया ाजा रहा है। हालांकि अभी तक डा. हर्षवर्धन सिंह से पहले ट्रंप सहित तीन दावेदार सामने आ चुके हैं। अब चौथा नाम डा. हर्षवर्धन सिंह का भी जुड़ गया है। अगले वर्ष 2024 में अमेरिका राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। जिसके लिए रिपब्लिकन पार्टी दावेदारों से अपना प्रत्याशी चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद स्व बाबू हुकुम सिंह की सबसे बड़ी बेटी कैराना लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी रही मृगांका सिंह ने बताया कि उनकी छोटी बहन नंदिता के बेटे डा हर्ष वर्धन सिंह ने अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी से करीब 10 दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। उनके भांजे डा हर्ष वर्धन सिंह के पिता त्रिभुवन सिंह परिवार सहित करीब 40 साल से अमेरिका के न्यूजर्सी में रहते हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद रहें नौनिहाल सिंह के पौत्र हैं डॉक्टर हर्षवर्धन

डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह भाजपा के राज्यसभा सांसद रहें डॉ. नौनिहाल सिंह के पौत्र हैं। डॉ. नौनिहाल सिंह यूपी के बुलंदशहर जिले के सोजना रानी गांव के रहने वाले थे। सन् 2009 में 86 साल की उम्र में यूएसए में ही उनका निधन हो गया था। उन्होंने अमेरिका के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग में भारत के बीच अंतर सरकारी व्यापार पर बातचीत की।

डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह को विरासत में मिली राजनीतिक

डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को राजनीति अपने नाना व दादा से विरासत में मिली हैं, क्योंकि दादा नौनिहाल सिंह के पौत्र होने के साथ-साथ स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के नाती होने के नाते राजनीति विरासत में मिली हैं।


बाबू हुकुम सिंह के साथ संभाली थी चुनाव की बागडोर

सन् 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में कैराना विधानसभा से भाजपा की ओर से स्वर्गीय हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उस दौरान अमेरिका से कैराना पहुंचे डॉ हर्षवर्धन सिंह ने अपने नाना स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के साथ अपनी मौसी मृगांका सिंह के चुनाव की बागडोर संभाली थी। बाकायदा गांव कंडेला सहित अन्य गांव में डोर टू डोर जाकर उन्होंने जनसंपर्क अभियान भी किया था। उस दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed