कैराना के लाल ने किया कमाल: दो आतंकियों को किया ढेर, दुश्मन की गोली से हुए घायल, 10 घंटे चली मुठभेड़
जम्मू के कुलगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान कैराना के तितरवाड़ा निवासी सेना के सिपाही इसरान अली चौहान और उनके साथियों ने दो आतंकियों को ढेर करदिया। वह दुश्मन की गोली से घायल हाे गए। परिजन उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
28 सितंबर को जम्मू के कुलगाम में सेना के जवान और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी सेना के जवान इसरान अली चौहान भी शामिल थे।
परिजनों के अनुसार, सेना के जवान ने देश की रक्षा का फर्ज निभाते हुए आतंकियों से डटकर मुकाबला किया। मुठभेड़ में आतंकियों की गोलीबारी में उनकों तीन गोलियां लगीं, लेकिन साहस कम नहीं हुआ तथा बहादुर जवान ने आतंकियों के दांत खट्टे कर दिए।
करीब 10 घंटे चली मुठभेड में दो आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया। बाद में बहादुर जवान को सेना के अन्य जवानों द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिनका उपचार चल रहा है।
इसके अलावा लोग ईश्वर से बहादुर जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। ग्राम प्रधान के भाई मोहसीन का कहना है कि इसरान परिवार में बड़ा भाई है और साहसी भी है। जवान ने आतंकियों को सबक सिखाकर गांव का नाम रोशन किया है।