फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana seat: Highest turnout of 73.10 percent in 2014

Shamli News: कैराना सीटः 2014 में हुआ था सर्वाधिक 73.10 प्रतिशत मतदान

Fri, 12 Apr 2024 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kairana seat: Highest turnout of 73.10 percent in 2014
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर मतदाता हर बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई इबारत लिखते हैं। इस लोकसभा सीट पर अभी तक 16 बार चुनाव हुए हैं, जिनमें वर्ष 2014 में सबसे अधिक 73.10 प्रतिशत मतदान यहां के वोटरों ने किया था। इसके अलावा सबसे कम मतदान इस सीट पर वर्ष 1996 में 52.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। खास बात यह है कि इस सीट पर अभी तक 50 प्रतिशत से कम मतदान नहीं हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, लोकतंत्र के महापर्व में वोट की खासी अहमियत होती है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में अभियान चलाकर लोगों को वोट की अहमियत बताते हुए हर हाल में मतदान करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के मतदाताओं ने वोट के मायनों को न सिर्फ समझा है, बल्कि उस पर अमल करते हुए अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर चुनाव के दौरान मतदान किया है। हालांकि इस बार के चुनाव के दौरान पहले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन


डीएम रविंद्र सिंह का कहना है कि इस बार प्रयास रहेगा कि 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराया जाए, जिसके लिए इस सीट पर 17 लाख 19 हजार 11 मतदाता हैं।



-इन लोकसभा चुनाव में बढ़ा था मतदान

कैराना लोकसभा सीट पर वर्ष 1962 के पहले चुनाव में लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इसका असर था कि यहां पर 66.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद वर्ष 1967 में 61.11, वर्ष 1971 में 56.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 1977 से लेकर 1983 तक तो यहां के मतदाताओं ने 60 प्रतिशत से अधिक मतदान किया। 2019 में 67.44 और 2018 के उपचुनाव में 58.20 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन






-कैराना सीट पर अभी तक का हुआ मतदान प्रतिशत

वर्ष मतदान प्रतिशत

1962 --------------66.45

1967 ------------ 61.11

1971-----------56.57

1977 ----------66.75

1980 ----------65.03

1984-------- 64.72

1989----------60.61

1991 --------58.51

1996--------52.63

1998--------- 66.43

1999 --------63.67

2004-------- 72.61

2009------- 56.59

2014------73.10

2018.....58.20

2019--------67.44

नोट: मतदान प्रतिशत का विवरण निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक



....

विस चुनाव का परिणाम भी जानें...

पिछले विस चुनाव में हुआ था सबसे अधिक मतदान

शामली : विस क्षेत्र में 48.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। रालोद प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी ने भाजपा के तेजेंद्र सिंह निर्वाल को हराया था।

थानाभवन : विस क्षेत्र में 47.47 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें रालोद के अशरफ अली ने भाजपा के सुरेश राणा को हराया था।

कैराना : विस क्षेत्र में 54.16 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें सपा के नाहिद हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed