फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana Master Plan 2031: Will be presented soon in the board meeting of the authority

कैराना महायोजना 2031: प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में जल्द होगी पेश

Sun, 01 Jun 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kairana Master Plan 2031: Will be presented soon in the board meeting of the authority
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से कैराना महायोजना 2031 सुनवाई और आईं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में पारित होगी। बाद में शासन को भेजी जाएगी। शासन में मंजूरी के बाद शामली और कैराना महायोजना लागू होगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शामली महायोजना 2031 का ड्राॅफ्ट 2022 में तैयार करके आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण के बाद शासन को भेज दी गई थी। पिछले दस माह से शासन में शामली महायोजना 2031 लंबित पड़ी थी। शासन के निर्देश पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शामली महायोजना 2031 के साथ कैराना महायोजना तैयार करके आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण के बाद शासन को भिजवाने के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण ने गत 21 मई को कैराना महायोजना 2031 की अधिसूचना जारी करके 27 मई तक आपत्तियों को मांगकर गत 29 मई को सुनवाई करते हुए निस्तारण किया था। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शामली महायोजना 2031 के साथ कैराना महायोजना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में स्वीकृति के बाद शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed