{"_id":"5ce2ea4dbdec22073a5fd5d1","slug":"kai-baar-mili-thi-jaan-se-maarne-ki-dhamki","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी
Mon, 20 May 2019 11:26 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Mon, 20 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के माजरा रोड पर मारे गए पेस्टीसाइड व्यापारी अमित बालियान की शादी करीब चार साल पहले शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी पूजा के साथ हुई थी। दोनों में अनबन होने के कारण पूजा करीब एक साल से मायके में आकर रह रही थी। दोनों का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया था, जिसको लेकर मुकदमेबाजी चल रही थी। मृतक अमित के परिजनों ने बताया कि इस मुकदमेबाजी के चलते उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि अमित के करीब डेढ़ साल की लड़की है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके चलते पत्नी करीब एक साल से मायके मालेंडी में रह रही थी। कोतवाल के मुताबिक पत्नी की तरफ से कोर्ट में हर्जा खर्चा का केस चल रहा था। इस मुकदमे के चलते अमित के साथ उसके ससुराल पक्ष से पूर्व में कई बार विवाद भी हुआ था। मृतक के भाई सुनीत ने यह भी बताया कि मुकदमेबाजी के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने अमित को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी पूर्व में शिकायत की गई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि व्यापारी अमित की हत्या के मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से इस बात की जानकारी मिलने की उम्मीद है कि आरोपी किस वाहन से आए थे और उनके साथ और कौन लोग थे। मोबाइल कॉल की जांच से भी इस केस की जांच में मदद मिलेगी।
मेरा पार्टनर नहीं भाई था अमित
शामली। अमित की हत्या की खबर सुनकर पेस्टीसाइड की दुकान के पार्टनर ओमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अमित पार्टनर ही नहीं मेरा भाई था। वे दोनों करीब दस साल से माजरा रोड पर पेस्टीसाइड की दुकान कर रहे हैं। वे दोनों दुकान में ही पार्टनर नहीं थे, बल्कि हर सुख दुख में भी साझीदार थे। एक दूसरे के बीच दोनों के भाई जैसे संबंध थे। ओमेश ने कहा कि सोमवार को खेत पर काम होने की वजह से वे दुकान पर नहीं आ पाए थे। जब अमित को कुछ काम होता था तो वे दुकान की जिम्मेदारी संभालते थे, जब उन्हें काम होता था, तो अमित दुकान संभालता था। ऐसा पहले से चला आ रहा था। जब उन्हें अमित को गोली मारने की सूचना मिली तो उन्हें पहले तो यकीन नहीं हुआ था, क्योंकि उनका किसी से लेनदेन या अन्य किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली
शामली। जिस समय दुकान में घुसकर अमित को गोली मारी गई, उस समय आसपास के लोगों ने समझा कि कुछ युवकों द्वारा अक्सर बुलेट बाइक से निकाली जाने पटाखे की आवाज है। जब आसपास कोई बाइक दिखाई नहीं दी तो तब दुकान में जाकर देखा तो अमित को खून से लथपथ देखा, तब पुलिस को सूचना दी गई। सरेआम दिनदहाड़े हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे।