फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kabja mukt karayi jameen

कब्जा मुक्त कराई जमीन

Sun, 04 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
kabja mukt karayi jameen
बरनावी में वन विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में वन विभाग के अधिकारियों ने तहसील अधिकारी और पुलिस बल को साथ लेकर ग्राम बरनावी के जंगल में वन विभाग की 50 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। विभाग ने जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। जमीन की पैमाइश करा कर उसकी निशानदेही कराई गई। इससे पूर्व वन विभाग के अधिकरियों ने भूमाफिया अलादीन निवासी बरनावी सहित 20 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


शनिवार को वन रेंजर राकेश कुमार बालियान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम कैराना पहुंची। यहां से वन अधिकारियों की टीमें तहसीलदार अभय राज पांडेय, नायब तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया, पुलिस और पीएसी को साथ लेकर गांव बरनावी पहुंची। पिछले कई माह से बरनावी में भूमाफिया ने वन विभाग की लगभग 50 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर गेहूं की फसल बो रखी थी।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने इस जमीन पर भूमाफिया बोई गई गेहूं की फसल को जेसीबी मशीन से नष्ट करा दिया। अधिकारियों ने जमीन की पैमाइश करा उसे कब्जा मुक्त करा दिया। तहसीलदार अभय राज पांडेय ने बताया कि पूर्व में वन विभाग के अधिकारियों ने बरनावी के पूर्व प्रधान अलादीन सहित 20 लोगों के विरुद्ध अवैध कब्जा करने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को वन विभाग की जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को नष्ट करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed