{"_id":"582b54164f1c1b39298fde20","slug":"kabaddi-players-showed-verve","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने कबड्डी में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने कबड्डी में दिखाया दम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तराखंड के बाजपुर स्थित रिवर्डेल इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय फस्ट उत्तराखंड स्कूल ओलंपिक स्टेट गेम्स कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने पहला स्थान पाया।
स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें एकेडमी के वरदान चौधरी कालखंडे, सौरव मलिक, अर्जुन तरार, दुष्यंत बालियान, रोहन तरार, विजय मलिक ने अंडर 17 में कबड्डी टूर्नामेंट जीतकर प्रथम
स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी के साथ गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए।
स्कूल के कोच रविंद्र राणा ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी अब दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल और चेयरमैन विपिन संगल ने स्वागत कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रताप सिंह, रमनीश, बाल विक्रम कौशिक, मोनू, संदीप, सुमन मलिक, शीबा, प्रियंका, रेशमा खान, मोनिका चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में द्रोण स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ. विपिन कौशिक और प्रधानाचार्य एसके आर्य, डॉ. अनुराग शर्मा ने मां सरस्वी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है। कहा कि स्कूल कॉलेजों में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना बहुत ही आवश्यक है। इनके आयोजन से बच्चों में छुपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। टूर्नामेंट के अंतिम दिन दोनों वर्गों में 17 और 14 अंडर आयु वर्ग के विजेता खिलाड़ियों की घोषणा की गई। जिसमें अंडर 17 वर्ग में प्रथम स्थान पर हर्ष सोलंकी, उपविजेता मूगीरा रहे।
अंडर 14 में हर्ष उज्ज्वल और उपविजेता हर्ष राठी रहे। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर एकेडमी की चेयरमैन हिमानी गौतम, डायरेक्टर विजय सैनी, सुधीर शर्मा, प्रदीप मलिक, हिमांशु गौतम, स्पर्श भटनागर, रोहित कुमार, सत्य पंडित, देवज्ञ मलिक आदि मौजूद रहे।