फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Justice for Piyush's family by taking out candle march

कैंडल मार्च निकालकर पीयूष के परिवार के लिए मांगा इंसाफ

Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Justice for Piyush's family by taking out candle march
कैंडल मार्च निकालकर पीयूष के परिवार के लिए मांगा इंसाफ
विज्ञापन

शामली। बाबरी क्षेत्र के कैडी गांव के पीयूष पाल आत्महत्या प्रकरण में आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी न होने पर ऑल इंडिया ऑल इंडिया धनगर समाज महासभा ने सोमवार शाम कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर सस्पेंड करने की मांग की।

समाज के लोग शिव चौक पर एकत्र हुए और कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाए कि पीयूष पाल ने कॉलेज में प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस उल्टे पीयूष पर ही बेबुनियाद आरोप लगा रही है। पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है। बाद में उन्होंने एसडीएम विशु राजा को ज्ञापन सौंपते हुए प्रधानाचार्य की जल्द गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश कर दिए हैं। इस मौके पर भूपेंद्र पाल, शेखर पाल, दीप्ति पाल, शगुन, राजन, प्रिंस, सन्नी, ओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed