फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Joint procession taken out with pomp

धूमधाम से निकाली गई सांझी शोभायात्रा

Wed, 05 Oct 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Joint procession taken out with pomp
शामली में नवदुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं व श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
धूमधाम से निकाली गई सांझी शोभायात्रा
विज्ञापन

शामली, कैराना। श्री दुर्गा नवमी के अवसर पर कस्बे में धूमधाम के साथ सांझी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कस्बे में नौ दिन तक पूजा अर्चना के लिए घर में स्थापित की गई सांझियों को शोभायात्रा के साथ चल रही ट्रैक्टर ट्राली में श्रद्धा के साथ रखा गया। बाद में कस्बे की सभी सांझियों और मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा को थानाभवन के गंदेवड़ा संगम में प्रवाहित किया गया।
नवरात्र के प्रथम दिन प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके अलावा कस्बे के सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में भी सांझियां लगाई थी। श्री दुर्गा नवमी के अवसर पर प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजों के अलावा सुंदर-सुंदर झांकियां थीं। शोभायात्रा के अंत में प्रथम नवरात्र पर मंदिर में स्थापित की गई श्री दुर्गा माता की प्रतिमाओं को विराजमान कराया गया। शोभायात्रा के साथ-साथ चार ट्रैक्टर ट्रॉली भी चल रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में लगाई गई सांझियों को पूजा पाठ और श्रद्धा के साथ विदा कराया और शोभायात्रा के साथ चल रही ट्रैक्टर ट्राली में रखा।
विज्ञापन

शोभायात्रा प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर से महावीर मार्ग, राजेंद्र कॉलोनी, टीचर कॉलोनी, बेगमपुरा, चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, पट्टो वाला, मोहल्ला गुंबद और शामली बस स्टैंड होते हुए थानाभवन के गंदेवड़ा संगम पर जाकर संपन्न हुई। जहां पर श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा और सभी साझियों को गंदेवड़ा के संगम में प्रवाहित किया। इस अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed