{"_id":"641c9a088160648ec9016415","slug":"joint-director-of-education-inspected-the-evaluation-center-shamli-news-c-26-1-smrt1048-854-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मूल्यांकन केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मूल्यांकन केंद्र का किया निरीक्षण
Thu, 23 Mar 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली आरके इंटर कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस त
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का 52.55 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। सहारनपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक और उप शिक्षा निदेशक ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने निर्धारित समय में मूल्यांकन का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से चल रहा है। बृहस्पतिवार को 14825 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई। कुल 556 परीक्षकों में 415 परीक्षक उपस्थित रहे और 141 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर 119785 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई है। 18 मार्च से अब तक 62950 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इस तरह से अब तक 52.55 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो चुकी है।
दोपहर में सहारनपुर से संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहसत्रांशु सुमन और उप शिक्षा निदेशक उम्मेद सिंह नेगी ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षों में मूल्यांकन कार्य और कोठार में उत्तर पुस्तिकाओं के रख रखाव की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने डीआईओएस व उप नियंत्रक को निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निरीक्षक के बाद मूल्यांकन कार्य की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शहीद दिवस पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस सरदार सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रिंसी चौधरी और उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे।